Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
1 September Horoscope: इन राशियों की चमकेगी आज किस्मत
आज क्या है आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने खान-पान की आदतों में भी कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय:प्रातः 4:05 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की कमी की वजह से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ेगा। आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड कुछ खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। हो सकता है आपको दी हुई जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या फिर आप घर पर ही पूजा या हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा, साथ ही आपको आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके प्रिय के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो सेल्स से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। इसके अलावा आज आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे। व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप बैंक से कर्ज आदि लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से आपको बचने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची करना आपके लिए ठीक नहीं है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए अपना बेहतर होगा। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप खुलकर अपने साथी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। आज अपनों की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करना चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत आज आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगो कि किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान भी होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने से आपकी तरक्की रुक सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि शौक मौज पर अधिक खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको परिजनों के साथ मिलजुल कर रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की तारीफें मिलेंगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की जरूरत है। व्यापारियों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अपने समय का सदुपयोग करें, साथ ही अपने गुरुजनों से सलाह लेते रहें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार वर्क लोड अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके बीच मनमुटाव करा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ-साथ पर्याप्त आराम की भी आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है और जल्द ही आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार भी चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। वहीं फैशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











