Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Aaj Ka Rashifal 10 March Horoscope: धन और सेहत को लेकर आज यह राशियां रहें संभलकर
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और पूरे होंगे आप के अधूरे काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अपने घर का माहौल हल्का-फुल्का रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अपनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप छोटी सी भी गलती करते हैं तो इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखने का प्रयास करें। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सके तो वीकेंड पर आप कुछ बढ़िया प्लान करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आज किसी महत्वपूर्ण डील को लेकर आपकी मीटिंग है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपके बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। यदि आप बिना सोचे समझे इसी प्रकार खर्च करते रहेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें, साथ ही समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यस्थल पर आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके गुप्त शत्रु आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। कुछ लोग आज आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आज आपको अपने बड़ों की ओर से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और गहरा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सीने में जलन,दबाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और वे आपके सुझावों को काफी महत्व दे सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर डेयरी उत्पादों का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि कुछ दिनों से भाग दौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप खुद के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आपको दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काफी तारीफें मिल सकती हैं। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो पैसों के मामले में आपको अपने फैसले समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। मनमुटाव या टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको बुखार, सिर दर्द, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः4:20 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में स्थितियां नकारात्मक रहने के आसार है। काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही आज बॉस का मूड भी काफी खराब रहने वाला है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपने काम निपटाने होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जल्द ही इसका लाभ आपको मिलने के आसार हैं। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। सेहतमंद रहने के लिए आप जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आज बॉस की ओर से आपको चेतावनी मिल सकती है, साथ ही आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो कागजी कार्यवाही करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। बेवजह की बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत की बात करें तो आपको नियमित रूप से मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। इसके अलावा आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें, विशेष रूप से यदि बड़े आपको कोई सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों पर गौर करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप अपने घर की सजावट में कुछ बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि पैसों को लेकर कोई दिक्कत चल रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आज आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 12:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











