For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 10 May Horoscope: देवी लक्ष्मी की कृपा से इन 3 राशियों को होगा आज धन लाभ

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी करने वाले लोगों के लिए परिवर्तन का समय चल रहा है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। आज घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आप घर पर ही रह कर अपनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। बड़ों के साथ छोटो का भी सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही थकान भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यभार अधिक रहेगा। इसके अलावा कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका बनता हुआ काम बिगड़ने के आसार है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज आपके छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बेरोजगार हैं तो किसी करीबी की मदद से आपको रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत होने के आसार हैं। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और कोई परेशानी है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों से जुड़ा आज कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप खेलकूद में हिस्सा लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपकी तरक्की का भी योग बन रहा है। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की कड़ी मेहनत आज रंग ला सकती है, अटकी हुई डील पूरी होगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके काम की करें तो नौकरीपेशा जातकों को बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े तो बेहतर होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। माता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद थकान भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यात्रा का योग बन रहा है। दिन के दूसरे हिस्से में आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ अपने घर का वातावरण अच्छा और शांत रखने के लिए आप दफ्तर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आज आप में आत्मविश्वास की कमी भी रहेगी, साथ ही मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी न होने दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने काम पर पूरा फोकस करें नहीं तो आगे बढ़ने का आप का सपना अधूरा ही रह जाएगा। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। यदि आपको लो बीपी की शिकायत रहती है, तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। बड़े भाई के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और उनकी ओर से आज आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपका कोई काम आपकी योजना के अनुसार पूरा न होने से आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में गुस्से से दूर रहना होगा। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें अन्यथा छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप नए वस्त्रों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। अस्थमा के रोगियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप उनके साथ अधिक समय बिताएंगे और अपने मन की बात खुलकर साझा करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपको एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी तलाश पूरी होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे अपने बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसे फैसले न लें। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपकी इस मेहनत का अच्छा फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। आज बॉस आपकी मेहनत देखकर काफी प्रभावित नजर आएंगे। वे आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करना होगा। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करते हैं तो पूरी पारदर्शिता रखे हैं अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के कई चक्कर भी लगाने पड़े। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इसके अलावा पैसों की कमी की वजह से आपको घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया परेशान कर सकता है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप काफी थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आज काम को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों का बोझ कम होगा, साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आप जंक फूड से परहेज करें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 10 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 10 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, May 9, 2022, 16:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion