Just In
- 50 min ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
- 1 hr ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
- 2 hrs ago First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
- 3 hrs ago Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बस रोजाना की इन आदतों में लाएं बदलाव
Don't Miss
- News लोकसभा चुनाव: करीब 80,000 नेता, कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल, 'अबकी बार 400 पार' के लिए क्या है टारगेट?
- Movies Abhay Deol ने कैमरे के सामने दिखाए अपनी छाती के बाल, फिर मुड़कर खिसका दी पैंट, फोटोज वायरल
- Education SSC CPO 2024 Registration: 4187 सीपीओ पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करें आज ही, देखें सीधा लिंक
- Technology भारत में लॉन्च से पहले Oneplus nord CE4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
- Finance Stock Market Rule: अब नहीं करना होगा पेमेंट सेटलमेंट के लिए इंतजार , T+0 सिस्टम से एक दिन में मिलेंगे पैसे
- Automobiles Jackie Shroff : बॉलीवुड के जग्गू दादा का कार कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप, गैराज में खड़ी है BMW और Jaguar
- Travel अब दिल्ली वाले भी आस्था के सागर में लगाएं गोते, वाराणसी के तर्ज पर शुरू हो चुकी है यमुना आरती
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 10 October Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर
आज क्या है आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। मन शांत रहेगा और आप स्वयं को चिंतामुक्त पाएंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर हाल ही में अपने कोई नया काम शुरू किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करें। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। आज आप अपनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज वे आपके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होने से आपको राहत मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए गलत रास्ते न अपनाने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आप बेवजह की चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा है तो अपने काम स्वयं ही पूरे करने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अपने और अपनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आज आप यात्रा कर ररहे हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आज आपको समय का अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल होने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से यदि वे विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए। कामकाज की बात करें तो हो सकता है आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़े। इसके अलावा बॉस का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो कामकाज के प्रति जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। अपने प्रिय के साथ बिताए हुए पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आप अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। पुराना कोई कानूनी मामला आज खत्म होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपना व्यापार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के बाद करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। यदि आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह सुबह जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने से आप काफी उदास रहेंगे। इसके अलावा आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपनी मानसिक शांति भंग न करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी नई डील को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपके हाथ निराशा लग सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की का योग बन रहा है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पिता के साथ आज किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इससे जुड़ी अच्छी खबर आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। इसके अलावा अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आप तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घरेलू खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आएं। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो जल्द से जल्द आप सारी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो अपने खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक