For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 August Horoscope: मकर राशि वाले आज न करें ये गलती, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

|

क्या आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक है? अगर हां तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने अटके हुए किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पर्याप्त आराम की आवश्यकता है। थकान बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़

सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:20 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए अपनी मनपसंद खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खाने में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके अलावा ताजा फलों का सेवन भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। ज्यादा मसालेदार और तले भुने भोजन से आपको परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा और उन्हें नजरअंदाज करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा बड़ा खर्च करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी करीबी की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने के आसार है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि कुछ दिनों से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। हो सकता है आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिताकर आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:11

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मित्रों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों का वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार हैं और दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पक्ष शांति से रखें। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। दफ्तर में बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। आप सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करते रहें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आपका बड़ा फायदा नहीं होगा और न ही आपका नुकसान होगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर माता पिता के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आप लापरवाही बिल्कुल न करें और आराम पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:30

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। हालांकि आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें, साथ ही आप रोजाना ध्यान भी करें। इससे मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप बेवजह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। मन अकारण ही परेशान रहेगा और किसी भी काम में आपका ध्यान नहीं लगेगा। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के भी कामकाज में तेजी आएगी। आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि उधार लेन-देन करना आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का अंत होगा और आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद काम को अलग रखकर आप अपने सामाजिक जीवन पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में लापरवाही न करें, खासतौर पर आप ज्यादा मीठे के सेवन से बचें

शुभ रंग: चमकीला सफेद

शुभ अंक:36

शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से 11 बजे तक

English summary

Horoscope Today 10th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 10th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 9, 2022, 14:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion