Latest Updates
-
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच
10th December Horoscope: इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, लगेगी आज पैसों की झड़ी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तरपर आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर महिला सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आप जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने से आपका काफी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य बनाकर रखें। उचित समय आने पर आपकी इस नुकसान की भरपाई जरूर होगी। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं जैसे मामले में आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावशयक खर्चे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसका पूरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। हो सकता है आपको जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिले। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। संपत्ति से जुड़ा बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण पैसा आप जल्दबाजी में न लें। अपने बड़ों से सलाह लेकर ही आप अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप एक दूसरे के साथ आज अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहने वाली है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप इस बात पर जरूर गौर करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6: 15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच की सारी कड़वाहट आज खत्म हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। यदि आप जल्दबाजी में आपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप ध्यानपूर्वक उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई समस्या है तो आप अपना ख्याल रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
मन में व्यर्थ की उलझनें रहेगी। आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कुछ सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज काम में आपका मन कुछ कम लगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आज आपको यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। मुमकिन है आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने शॉपिंग या सिनेमा के लिए जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। किसी अपने या रिश्तेदार की ओर से तनाव मिल सकता है। यदि आप सूझबूझ से काम नहीं लेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आज आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7: 15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा और अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव भी कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लें, दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हो सकता है आज कुछ बाधाएं आए, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। भाई या बहन के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कला, मीडिया, फैशन आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 8:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications