Latest Updates
-
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं
10th January Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप खुले दिल से खर्च न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सुबह-सुबह कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। किसी बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी की वजह से आज घर में वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:35 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि लंबे समय से आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपकी कोई डील पक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करने से बचें। दफ्तर में आज बॉस आपकी लापरवाही के कारण आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आप एक दूसरे के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से अगर आप दवाइयों, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप बेहद मजेदार समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की आवश्यकता है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। हालांकि आप उम्मीद का दामन थामे रहें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में आज कई बाधाएं आएंगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों की आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपका कोई कठिन कार्य पूरा होगा और आप राहत की सांस लेंगे। व्यापारियों को कोई भी कागजी काम आज जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपको अपने सही पैसों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मान सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच की सारी कड़वाहट दूर होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। खर्चो की लिस्ट बढ़ेगी जिसकी वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको बेवजह के गुस्से और तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications