Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
10 June Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को होगा आज आर्थिक फायदा, इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने में आप पीछे न हटें और कठिन परिश्रम करते रहे। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप नए लोगों के साथ कोई काम शुरू करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। लंबे समय बाद जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक दिन बिता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें नहीं तो आज आप स्वयं के लिए ही कोई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें और किसी भी मामले में बिना सोचे समझे अपनी राय न दें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें अन्यथा काम के साथ-साथ आपकी छवि पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम बनने के आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी आप ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। इस तरह चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम चोरी से बचने की सलाह दी जाती है। आज अचानक बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, खासतौर पर यदि बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह बदलाव का समय है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय उचित है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है, साथ ही आपके करियर को भी एक नई दिशा मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर देना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। आपके बीच अनबन हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी, साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको आर्थिक फायदा होने के आसार है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। अगर आप नौकरी के साथ छोटा-मोटा व्यापार भी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की मदद से आप घरेलू जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला। अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है इसके अलावा आप ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। क्रोध और चिड़चिड़ापन रहने के कारण मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, नहीं तो आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता आप से नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। आज शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरे होंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपका अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। यदि लंबे समय से नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिल सकता है। शेयर बाजार, होटल या रेस्टोरेंट, इंपोर्ट एक्सपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। आप अपने कामकाज में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं जिसके अच्छे नतीजे भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे। आज बॉस आपकी मेहनत और लगन से काफी प्रभावित नजर आएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखें और मिलजुल कर काम करें। क्रोध और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है और आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है, विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का माहौल शांत रखने के लिए आपको अपने उग्र स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। इससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंच सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानी के संकेत मिल रहे हैं। बढ़ता हुआ तनाव आपका स्वास्थ्य खराब कर सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। वहीं दूसरी ओर विदेश जाकर नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई काम न करें, नहीं तो आप से गलतियां हो सकती हैं जिसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा बढ़ाना होगा अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ती जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी समझदारी से आज आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपका कामकाज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। माता पिता के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा, साथ ही आज आपको उनकी ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई आर्थिक फैसला लिया है तो आज उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर बात आपकी सेहत की जाए तो यदि आपको लिवर से जुड़ी बीमारी है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











