10th November Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी

कैसा रहेगा आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। शौक मौज पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा घर के सदस्यों के लिए भी आप तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आज आपको काफी शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। ऐसा साथी पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले तो इससे आपको बचने की सलाह देती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज पिता किसी बात पर आप से नाराज रहेंगे। आपको उनका भरोसा जीतने का प्रयास करना होगा। बेहतर होगा आप अपने छोटे से छोटे फैसले भी समझदारी से लें और अपने बड़ों की सलाह लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर अपने कामकाज के अलावा अपने आसपास हो रही गतिविधियों का भी ध्यान रखें अन्यथा ओ किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज के अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि इस अवसर को भुनाने में आप सफल रहते हैं तो निश्चित रूप से आपकी बड़ी तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर हो सकता है। माता पिता के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। आज आप अपनों के साथ मन की बात भी साझा कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको पैसों के मामले में पूरी पारदर्शिता रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का अच्छा फल आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने लिए नए वस्त्रों आभूषणों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आज आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक निर्णय आपकी मुसीबत की वजह बन सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें। इसके अलावा आपको अपनी गुप्त जानकारियां भी उनसे बांटने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। साथ ही आपकाआर्थिक नुकसान भी हो सकता है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सीने में जलन आदि जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपने व्यवहार का आज का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से कार्य स्थल पर आप गुस्सा करने से बचें अन्यथा आपका काम प्रभावित हो सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। शेयर बाजार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थ आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन आने के संकेत मिल रहे हैं सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो कागजी कार्रवाई अच्छी तरह करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अगर इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी धार्मिक कार्य पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। आज बिना बजा आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों की सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें। इस समय छोटी सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ आज बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है, खासतौर पर आप उधार लेन-देन से बचें। ऐसे लोगों से दूर रहने का प्रयास करें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको मुंह या गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

Story first published: Thursday, November 10, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion