10th October Horoscope: इन राशियों की मेहनत होगी आज सफल, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। आज परिजनों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। साथ ही बड़ों का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप अपने साथी को कोई तोहफा भी देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उचित है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको लेटलतीफी या काम चोरी से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो आपको तनाव से दूर रहना होगा। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने सहकर्मियों को आप खुद से कम समझने की गलती न करें। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके कामकाज में सरकारी अड़चन आ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय:प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि किसी कारणवश आप अपने घर से दूर रहते हैं तो काफी दिनों बाद आज आपको परिजनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। अपनों का प्रेम और साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें आप ज्यादा इधर-उधर न करें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए, लेकिन आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इसका सदुपयोग करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती वक्त बर्बाद करने से बचें। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी, सोने चांदी ल, डेयरी उत्पाद आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको अपने सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा मसालेदार भोजन से आप परहेज करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। नौकरी लपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी हिम्मत और सूझबूझ के बल पर सारी चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप शौक मौज पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर माता-पिता के साथ बिताना चाहिए। आप उनकी भावनाओं का आदर करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। आज आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खांसी जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर्ज से आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी छोड़कर खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस तरह के फैसले आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर लेनी चाहिए। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आज बच्चों की शिक्षा आदि पर आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके ही लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने करियर को और भी उंचाईओं तक ले जाने के लिए आप अपनी कोशिशें जारी रखें। अगर बात आपके लव लाइफ की करें तो अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी दिन ठीक ठाक रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी । यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने से आपको राहत मिल सकती है। आज परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन की वर्षा होगी। आज जीवनसाथी आपकी वजह से दुःखी महसूस कर सकते हैं। आपको अपने व्यवहार और शब्दों पर ध्यान देना होगा। यदि आपके मन में कोई बात है तो आप आराम से बैठकर अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं। एक अच्छी शाम के लिए आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर जा सकते हैं। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप किसी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12 :40 से शाम 6:10 बजे तक

Story first published: Monday, October 10, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion