Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
10 September Horoscope: सितारों का साथ मिलने से आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर आज आप बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। आपकी सकारात्मकता का असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आपके शानदार प्रदर्शन के साथ आपके अच्छे व्यवहार की भी तारीफ हो सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आप अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे तो जल्द ही आपके हाथ नए और अच्छे अवसर लग सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप कितनी इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपको किसी पुराने कर्जे से भी मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। पैसों के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों में नष्ट करने से बचें। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। चिंतामुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन आपके हाथ सफलता नहीं लग रही है तो हो सकता है आप सही दिशा में प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। बेहतर होगा आप कुछ अनुभवी लोगों की सलाह और मदद लें, जल्द ही आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की चाहते हैं तो आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचने की सलाह दी जाती है। अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप बहुत ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपनों के साथ भी वक्त बिताना चाहिए। इससे आपके रिश्तों में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ के आसार हैं। अगर बात आपकी स्वास्थ्य की करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके कुछ मित्र घर पर दावत के लिए आ सकते हैं। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है जिससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ समय से आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे, साथ ही आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं भी बना सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। बेहतर होगा आप किसी तरह मन लगाकर अपना काम करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। अपने रिश्तों को महत्व दें और अपनों की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपकी इस समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी का असली आनंद उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर उग्र होने से बचें, साथ ही अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करने का प्रयास करें। यदि आप इसी तरह छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद बढ़ सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें दो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आप खुद को किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आज आपको आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आप सावधान रहें। आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज के दिन आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपके अपनों को आपके उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो अचानक पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका तनाव बढ़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने या शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। मुमकिन है आप अपने लिए जमकर शॉपिंग करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप पूरी उर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों की अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है और मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आप गलत तरीकों से धन कमाने से बचें नहीं तो आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों का आज थोड़ा संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा गुस्से और जल्दबाजी में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कामकाज आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आप अतिरिक्त समय बिता सकते हैं। अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन उचित है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











