Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
10 July Horoscope: नौकरी और व्यापार में आज इन 4 राशियों के हाथ लगेगी बड़ी सफलता
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की चिंता बढ़ सकती है। कारोबार में गिरावट आने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी काम से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आपको पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें और ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। व्यापारियों केलिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए उन्नति का योग है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि इस समय पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करना आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कोई पुराना कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। आज आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीकनहीं है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको कैल्शियम की जांच करानी चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 6:20 से 8:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपकी कोई कीमती वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। ऐसे में आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसीलिए आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है, विशेष रुप से यदि आपका काम लकड़ी का है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आ सकती है। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे प्रदर्शन से वे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। वहीं फैशन और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। घर का माहौल ठीक रखने की कोशिश करें। बेवजह की कहासुनी से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको जरा संभल कर रहने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर या दूसरों के कहने पर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको क्रोध और तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है, खासतौर पर अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों की मदद से लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर आपको दिया जाएगा। ऐसे में आपको इस मौके को भुनाने का पूरा प्रयास करना चाहिए। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और आज काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी है तो यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करें, अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप लोहे के कारोबारी हैं तो जल्दबाजी में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पैसों स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बजत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं, विशेष रूप से यदि आपका काम सोने चांदी, कॉस्मेटिक, शेयर बाजार, डेरी आदि का है तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपको अपने प्रिय के साथ यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के लिए लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो किसी करीबी की मदद से आपका यह काम आज पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आपके कारोबार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा। माता या पिता की ओर से आज आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई आपकी बात आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 5:20 से 10:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान पक्ष की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आज आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आज आप अपने सारे फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप पूरी ईमानदारी से अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें, खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप सावधान रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज किसी करीबी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको पुराने किसी बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपका वो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें
आपका लापरवाह रवैया में दुखी कर सकता है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 12 बबजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का आपको डबल फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आप अपना रिश्ता और अच्छा रखने की कोशिश करें, विशेष रूप से यदि आपको घर के छोटे सदस्य हैं अपनों के साथ अपना रिश्ता और मजबूत करें। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपके बीच का प्यार बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपका समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











