For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा बेहद खास, ये 2 राशियां भी रहेंगी आज लकी

|

आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। दफ्तर में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। आज बॉस के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। लोहे के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही कड़वाहट दूर होगी। आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। बेवजह का गुस्सा और आपकी तीखी वाणी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की वजह बन सकते हैं। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार पर छाई हुई मंदी और साझेदार के साथ मतभेद आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने में आप ज्यादा आनाकानी न करें तो बेहतर होगा। इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा। आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं और आप के मार्ग में अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ तालमेल अच्छा होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती हैं। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा न बनें तो बेहतर होगा अन्यथा इससे आपका काम प्रभावित होगा। साथ ही बॉस के सामने आपकी छवि भी बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है सैर सपाटे के लिए वे आपको आपकी मनपसंद जगह पर भी ले जाएं। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जाग कर काम करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। छोटी-छोटी गलतियों पर आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना काम ध्यानपूर्वक करें। यदि हाल ही में अपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको और मेहनत करने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने की भूल न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने की जरूरत है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की बातों को अनदेखा न करें। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। दवा के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप के कारोबार में तेजी आएगी। साथ ही आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। गंभीर पारिवारिक मुद्दों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने बड़े ग्राहकों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार में किसी भी तरह का बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। आप जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। खान पान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मायूसी भरा रह सकता है खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चल रहा आपका कोई प्रयास विफल होने से आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी मैं नीरसता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 11 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 11 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion