Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
Aaj Ka Rashifal 11 December Horoscope: कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत होगी आज बेहद खास
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई पुराना महत्वपूर्ण व्यवसायिक संपर्क आपके काफी काम आ सकता है। किसी पुरानी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने में आपको काफी मदद मिल सकती है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। पैसों की कमी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नही रहेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सिंगल हैं और लंबे समय से आपको पार्टनर की तलाश हैं तो आज आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। अचानक आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको टकराव या कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपके इस निर्णय का अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। नौकरी में किसी बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। हो सकता है कामकाज को लेकर आज आप अधिक तनाव महसूस करें। व्यापारियों को बड़े निवेश करने से बचना होगा। इसके अलावा अपना हर काम आप कानून के दायरे में रहकर ही करें। निजी जीवन की बात करें तो विपरीत परिस्थितियों में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे विशेष रुप से माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकावट बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आप अपने सभी कार्य समय पर और पूरे जोश के साथ पूरे करेंगे। आपकी रफ्तार देखकर वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपको उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। हो सकता है वे अपने काम में आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज मन कई चीजों में उलझा रहेगा और आपको मानसिक अशांति की अनुभूति होगी। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। आपकी तुनकमिजाजी आज जीवनसाथी का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आप इस बात का भी ध्यान रखें की आप से गलतियां न हो। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठ कर काम न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। परिजनों के साथ चल रही अनबन खत्म होने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है जिससे आप अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे खर्च संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए को कुछ खास फायदा नहीं होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। झूठी अफवाहों या बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। इससे आपके वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने व्यापारिक मामलों में भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो लंबे समय से चली आ रही आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा आज दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी कार्य को करने में ज्यादा आनाकानी न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर जहां आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको अपना हर फैसला सोच समझ कर लेना होगा। दूसरों की बातों में आकर ऐसे निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो पैसों को लेकर कुछ दिक्कतें सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने से आपकी कई समस्याओं का अंत हो सकता है। आज आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास दिखेगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण काम करने का मौका मिल सकता है। यदि आप जी जान से मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अटके में मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा का परिणाम आपको सुखद ही मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आपको सुस्ती महसूस हो रही है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए। इससे आपको सेहत से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य प्रदर्शन से अधिक संतुष्ट न रहे। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आप आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











