Aaj Ka Rashifal 11 February Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का उचित फल

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका काम आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए बहुत ही यादगार रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपनी निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो हो सकता है आज आपको अपनों के लिए पर्याप्त समय मिले। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा आप घर की सजावट के लिए कुछ जरूरी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक सेहत में गिरावट संभव है। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। इसके लिए आप पौष्टिक आहार लें, साथ ही आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल्स संभालकर रखने की जरूरत है। आज उनके गुम होने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को काम के साथ अपनी छवि का भी ध्यान रखने रहने की सलाह दी जाती है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़े भाई की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। आज आपके प्रिय के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसी में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अपने रिश्तों को अहमियत दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। यदि आपको हृदय से संबंधित कोई बीमारी है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना नेटवर्क बढ़ाने की जरूरत है। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। अगर आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आप खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, विशेषरूप से नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को भी आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने के लिए यह उचित समय नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। घर के सभी सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है,

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। धीरे-धीरे ही सही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आप बस अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। नौकरी करने वाले जातकों को भी इस समय कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पिता की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। समय पर भोजन करें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने घरेलू मामलों में किसी तीसरे को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है, विशेषरुप से यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील बीच में अटक सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी और आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है, खासतौर पर यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आज छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें और इस तरह की बातों से बचें। दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कुछ कार्य आज अधूरे ही रह जाएं। यदि आप इस तरह की लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातक को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप कोई जोखिम भरा व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। बेवजह का क्रोध और तनाव सेहत में गिरावट की वजह बन सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 6:20 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीडिया, पॉलिटिक्स, फैशन आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आज कम प्रयास में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। आपको भी अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। अपने प्रिय का सम्मान करें और उन्हें समझने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Friday, February 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion