For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 11 January Horoscope: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत बन रहे हैं। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी होती है तो आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आप के बीच तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताया हुआ यह पल आपके लिए काफी यादगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने की आसार हैं, खासतौर पर अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो हो सकता है आज आप काम का काफी दबाव महसूस करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की यह तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। जल्द ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे सुख-सुविधाओं की चीजों पर अधिक खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों को लेकर आपकी समस्याएं गहरी होती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। यह आगे बढ़ने का आपके लिए सुनहरा मौका साबित होगा, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी उतना ही ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, विशेष रुप से घर के छोटे सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई खरीदारी या पैसों से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। हालांकि यात्रा करते समय आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिए आज आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपके आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनके साथ आपको समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ दूरियां कम हो सकती है। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी है तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते बीच में अटक सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई निर्णय न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है, खासतौर पर अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होने के आसार हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। अगर आप अविवाहित और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो काम के बीच में आपको रिलैक्स करने की भी जरूरत है। लगातार काम करने से बचें अन्यथा इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने महत्वपूर्ण फैसले आप सोच समझ कर लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है जिससे मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का आज अच्छा मौका मिल सकता है। आप कुछ नए ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही समझदारी से काम लें। आपको अच्छा फायदा जरूर होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको एक दूसरे को फिर से समझना होगा। साथ ही आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपको स्टोन आदि की शिकायत है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आज बॉस आपकी बातों को काफी महत्व देंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के अहंकार और टकराव से आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आप एक-दूसरे को जितना ज्यादा समय देंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे सुंदर दिनों में से एक हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको अपने दिन की शुरुआत रोजाना हल्के-फुल्के व्यायाम से करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 11 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 11 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, January 10, 2022, 15:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion