Aaj Ka Rashifal 11 March Horoscope: पैसों के मामले में आज यह राशियां रहेंगी बेहद लकी

ग्रहों की बदली हुई चाल का आज आप पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यदि आपका प्रमोशन लंबे समय से अटका हुआ है तो दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले हैं तो उसे ठीक से जरूर पढ़ लें। आज जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने की भूल न करें अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहने से आपका तनाव बढ़ सकता है। आज मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। हालांकि इस तरह के निर्णय इस समय आपको लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी या परेशानी दूर हो सकती है तो जल्दी ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। काम का दबाव और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आज आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अपने करीबियों से उचित सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। यदि वे आपको किसी भी तरह के बदलाव की सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ कहासुनी से आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिसकी वजह से आपके कार्य में बाधा आने के आसार हैं। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज के दिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा डाल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने वाले हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपके अपने आपके साथ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन सुख और शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। मन में एक अज्ञात भय रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में चल रही राजनीति से आप संभलकर रहें। सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें अन्यथा आप खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। इससे आपकी छवि और काम दोनों की प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कपड़ों के व्यापारियों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर पैसों से जुड़े चिंता दूर होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक खाली पेट रहने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपका आर्थिक प्रयास भी सफल हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। साथ ही छोटो के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत में सुधार आने से आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

शेयर बाजार, इंपोर्ट एक्सपोर्ट, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न नजर आएंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपना व्यापार ठीक रखने का प्रयास करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अपना काम पूरा करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति न होने से काफी निराशा हो सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आप की चिंता बढ़ सकती है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आपका व्यापार विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। भाई या बहन के विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:20 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। आज आपको उनके गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आप अपने प्रिय को मनाने में सफल रहेंगे। हो सकता है आज आप उनके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान करें। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Friday, March 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion