Just In
- 2 min ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 2 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 2 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
- 15 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
Don't Miss
- News प्रियंका गांधी के करीबी और हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, लिखा भावुक पोस्ट
- Education यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड
- Technology Honor X9b 5G पर बंपर डिस्काउंट, अब तक के सबसे कम दाम में खरीदें फोन, यहां जानें डिटेल
- Finance Indian Railway ने शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानिए कब तक मिलेगी इसकि सुविधा
- Movies OMG! Rajkummar Rao ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हैंडसम दिखने के लिए चेहरे पर करवा चुके हैं छेड़छाड़
- Automobiles इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को Google की सौगात, अब EV चार्ज करना होगा और आसान, जानें क्या है नया फीचर?
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
11 May Horoscope: इन राशियों के जीवन में आएंगे आज सकारात्मक बदलाव
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर सहकर्मियों के साथ आप अहंकार और टकराव से बचें। बेवजह का गुस्सा आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने समय का सदुपयोग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से अपने रिश्ते की बात करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। बड़ा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर काफी बढ़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आपको उनकी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। हो सकता है आप घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनके साथ चर्चा करने से बचें। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा, खासतौर पर यदि हाल ही में आपने कोई बड़ा बदलाव किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने के आसार है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी मित्र से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी याद ताजा हो जाएगी। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए आप दवाइयों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप बॉस का दिल जीतना चाहते हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। अपने छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक और पूरी मेहनत से करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे अपना व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिसे लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। यदि आप मेहनत करने में आनाकानी करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। लोहे के कारोबारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। तेल से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लगने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन बड़े झगड़े का रूप में रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको रोजगार का कोई बढ़िया अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को निवेश निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम आज अधूरा रह जाता है तो आने वाले दिनों में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आपकी एक गलती आपकी छवि बिगाड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसों का सदुपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और बॉस के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा अब खुद पर काबू रखें और ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण लेने से बचना होगा। यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें निजी जीवन की बात करें तो आप को परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना होगा एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा सिर में सुधार के लिए आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आज अचानक किसी करीबी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है। काफी दिनों बाद आज आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ डील करने का अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि लंबे समय से आपका धन कहीं पर अटका हुआ है तो उसे वापस प्राप्त करने की कोशिश करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक