Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 11 October Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नई डील करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आज आपको किसी बड़ी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम तेजी से पूरे कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस का प्राप्त होगा। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात कर तो जीवनसाथी के साथ टकराव या अहंकार से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है। इसके अलावा यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आप सोच समझकर खर्च करें और बचत पर अधिक ध्यान दें। पिता के साथ आपका मनमुटाव संभव है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखें। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष बहुत ही सोच समझ कर रखने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा छोटी सी लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक परेशानियों के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाए। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं। आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं खासतौर पर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंता मुक्त रहना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि जिम्मेदारियां अधिक रहेगी इसलिए आपको पहले से ही मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। पुराना कोई कर्ज आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको अपने खान-पान की आदतों में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ कहासुनी होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें, विशेष रूप से अपनी व्यस्त दिनचर्या में से बच्चों के लिए जरूर समय निकालें। सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो दवाइयों में जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस होगी। आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं हैं। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक तौर पर अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खाने पीने के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन शुभ हैं। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इतना ही नहीं, आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में आप कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। जीवनसाथी मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर से आज झूठ बोलने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











