Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
11 October Horoscope: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल या पर अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए आप संभलकर रहें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उचित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम लकड़ी का है तो आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे जिसका उचित फल आने वाले दिनों में आपको मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नया अवसरों से भरा रहेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी विदेश यात्रा करने का सपना भी जल्द ही पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर बात आपके स्वस्थ की करें तो आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपके कुछ कार्य अधूरे हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आपका कोई काम आज बीच में अटक सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप जोखिम भरे व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो बातचीत के द्वारा आज सारी कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको बेवजह की चिंता से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में आप पर अचानक काम का बहुत बढ़ सकता है। इसके अलावा आज बहुत भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका आर्थिक नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आज आपके पीछे झगड़े की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप शांति से अपने साथी को समझाने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज वे आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपसे कई गलतियां हो सकती है जिसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कारोबार में गिरावट आ सकती है, साथ ही पार्टनर के साथ भी आपका वाद विवाद होने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्डर मिल सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी करीबी के आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही आप काफी फुर्तीले और ऊर्जावान भी रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से से 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने साथी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। आपके कार्य में आ रही कोई बाधा दूर होगी। दिन के दूसरे से मैं आपको आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। यदि हाल में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है, साथ ही आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी नई डील करते समय पूरी सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। जरा सी चूक आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। भाई या बहन की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें नहीं तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आप लापरवाही न करें। किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। सेहत बंद रहेगी कि आप जीवन में सफल हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आज किसी कारणवश आपके प्रिय काफी उदास महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6: 15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications