For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

11 August Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके प्रिय के सहयोग से आपका काम शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को नए अक्सर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छा मुनाफा हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की जरूरत है, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आपका दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है, विशेष रूप से यदि आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़े। आज आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसका बुरा असर आपकी शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। अगर बात आपके कामकाज की करें तो नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आज बॉस आपके काम की खूब प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के साथ सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। यदि सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। जब बात अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार जैसे नकारात्मक भावनाओं का त्याग करना चाहिए। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से आप काफी निराश रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी है तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको तुरंत अपने खानपान में बदलाव करने की जरूरत है, साथ ही आप डॉक्टर से भी सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा आज आपको छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आपको अपने कैल्शियम की जांच करवानी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आज उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर काफी बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके छोटे से छोटे काम में भी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपका कामकाज धीमी गति से आगे बढ़ेगा। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर परिस्थिति में सुधार जरूर नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप से एक भी गलती होती है तो बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है, साथ हो आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ली जा सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब सराहना होगी और आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका भी दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके साथ नरमी से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ गई है तो आपको अपने बीच की कड़वाहट कम करने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो आप एक दूसरे के साथ आज ज्यादा समय व्यतीत करें और खुले दिल से अपने मन की बात एक दूसरे से साझा करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, साथ ही बॉस का कड़क रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत आप योग से करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। अचानक जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल और आपके साथ की जरूरत है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपकी सेहत कमजोर हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय:सुबह 8 बजे से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। रुकी हुई व्यवसायिक योजना शुरू हो सकती है, साथ ही आपको अटके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। आज पैसों से जुड़ी चिंता से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके विजा से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आप जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन उचित है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

English summary

Horoscope Today 11th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 11th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, August 10, 2022, 17:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion