11th December Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, क्या है आपके भाग्य में?

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपकी रुकी हुई योजना को गति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप एक दूसरे के साथ अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप बहसबाजी या झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज सरलता से आपके सभी कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आप मेहनत करते रहें और सकारात्मक रहें। जल्द ही आपके हाथ अच्छी सफलता लगेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने बीच की खटास को कम करने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सफलता मिले।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से रात्रि 8:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप व्यापारी हैं तो आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। माता की ओर से भी लाभ संभव है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति को दखलअंदाजी करने न दें नहीं तो बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। हो सकता है आप उनके लिए तोहफे खरीदें या फिर घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर भी अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 6:45 से 10:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपकी तरक्की हुई है और आपको कुछ नए अधिकार मिले हैं तो हो सकता है आज आप थोड़ा दबाव महसूस करें। यदि आप सकारात्मक रहेंगे और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखना होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें। आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि हाल ही में आपने सरकारी नौकरी के लिए कोई परीक्षा दी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी कागजी काम करते समय जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खासतौर पर खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वस्थ में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप आप जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। आपको अपने पार्टनर की राय जरूर लेनी चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। अगर आप अविवाहित है और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपकी तलाश खत्म हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। इसके अलावा भविष्य की योजनाओं पर भी आपकी चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हुई और व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें तो बेहतर होगा नहीं आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटकने के आसार हैं। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा करने से बचें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमजोरी, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। साथ ही आप अच्छे भोजन के साथ हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप एक दूसरे के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम आज उनकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर बात आपकी सेहत की बात करें तो आज कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़ों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। अहंकार और टकराव आपके लिए ठीक नहीं है। इस तरह की बातें आपके काम के साथ छवि को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको भविष्य में अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। कॉस्मेटिक, लोहे, प्रिंटिंग, डेरी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Sunday, December 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion