Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
11 February Horoscope: इन राशियों का होगा आज भाग्योदय, मिलेंगे जबरदस्त परिणाम
कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करना चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। आज आपका सामना कुछ स्वार्थी लोगों से हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। व्यापारी यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका बजट संतुलित रहेगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो आज का दिन उचित है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सहकर्मियों के साथ आज आपको हंसी मजाक करने का मौका मिल सकता है। साथ ही आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है इसका अच्छा फायदा भविष्य में आपको मिले। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको उन पर गर्व महसूस होगा। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापारियों को एक नई दिशा मिल सकती है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी करीबी की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12: 20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। यदिआपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपको जल्द ही सारी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप अपनों के साथ ज्यादा वक्त न बिता पाएं। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपको लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज हो सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपका दबाव कुछ कम होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज बिक्री बढ़ सकती है और कारोबार में बढ़त होगी। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें। हरी सब्जियों के साथ ताजे फलों का भी सेवन आप जरूर करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। यदि लंबे समय से दफ्तर का कोई काम अधूरा है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगेगा। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरे करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको बचत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:33
शुभ समय:सुबह 11:15 ब से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में यदि आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ सकता है और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी और आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप जमकर शॉपिंग भी करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











