Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
11th January Horoscope: कर्क राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा, इन राशियों की भी खुलेगी किस्मत
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपको अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आज खराब सेहत की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और धन ही नष्ट होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी है और हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। खासतौर पर आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से बचें। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप अगर आप व्यापारी हैं और आप डेयरी उत्पादों का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 7 बजे से लेकर रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए बेहद जरूरी है। इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर आर्थिक फैसले लेंगे तो आपकी सारी आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर हो सकती हैं। दिन की दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:25 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 6:20 से 10:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप काफी सकारात्मक और प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जहां तक बात आपके स्वस्थ की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपका आत्मविश्वास देखकर आज बॉस काफी प्रभावित नज़र आएंगे। साथ ही वे आपकी बातों को काफी महत्व भी देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि भविष्य में आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में वर्क लोड कम रहेगा और आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। छोटी सी बात पर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है और आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











