11th November Horoscope: इन राशियों से आज रुष्ट रहेंगी लक्ष्मी जी, हो सकती है आर्थिक समस्या

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा, विशेष रूप से दोस्तों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। हो सकता है आप सिनेमा, पिकनिक, शॉपिंग आदि के लिए जाएं। हालांकि आपको अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ दिनों से पैसों को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है साथ इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज बड़े भाई की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आपको रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको अपने सही आर्थिक फैसलों के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आज आप बेवजह के झंझट में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपना अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको पैसों से जुड़े मामलों में पूरी सावधानी बरतनी होगी। खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए सिगरेट और शराब से दूर रहें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। मुमकिन है आपका काफी पैसा भी खर्च हो। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में आपको काम के साथ परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव और थकान के कारण सेहत भी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने के कारण आज आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। आप पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। खासतौर पर सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातक को के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। यदि जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4:15 से शाम 5:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना है। हालांकि पैसों के मामले में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है जिसकी वजह से आपकी दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। खर्चे अधिक हो सकते हैं, साथ ही हिसाब किताब में गड़बड़ी होने के कारण भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी है और लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो उसे आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों की ओर से सहयोग न मिलने पर आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय उन्हें खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपके बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर हो सकती है। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। यह सब जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का नतीजा है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है, साथ ही उच्च अधिकारी भी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ दिनों से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं है तो आपको उसमें सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, साथ ही उनके साथ अधिक समय बिताएं। पैसों के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा कर पाएंगे नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आप एक दूसरे का पक्ष समझने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय बाद आज आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर के और बासी भोजन से आप परहेज करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

Story first published: Friday, November 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion