Latest Updates
-
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास
11 September Horoscope: ग्रहों के शुभ स्थिति आज इन राशियों को कंगाल से बना सकती है मालामाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के रास्ते? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके सभी काम आपके योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। काफी समय बाद आपको खाली वक्त भी मिलेगा। आप अपनी रूचियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि आप कामकाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही मजेदार रहने वाली है। जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। सेहत आपकी सामान्य रहेगी। चुस्त और फुर्तीला रहने के लिए आपको वर्कआउट करने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि किसी अपने के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज सारी नाराजगी दूर कर आपको अपने बीच की खटास को कम करना चाहिए। मुमकिन है आपको सफलता मिले। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जाएं। कामकाज की मोर्चे पर आपके लिए बदलाव का समय है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। सोच समझकर खर्च करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य करें तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी किसी रुकी हुई व्यवसायिक योजना को गति देने का मौका मिल सकता है। आप इसी प्रकार परिश्रम करते रहें। भविष्य में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम जरूर मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। साथ ही वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। अगर आप और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको देर रात तक जागने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आज का दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आप कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ में रखना भूल जाए। यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको एक अनजाना डर सता सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई कार्य करने वाले हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतरी होगा आप समय रहते संभल जाएं अन्यथा भविष्य में आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास करा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो अपना धन सही जगह पर लगाएं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज के दिन आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। तनाव बढ़ने के कारण आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने समय की कीमत को समझें। पैसों के मामले में अच्छा का दिन संकेत दे रहा है। धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। मुमकिन है आप अपनों के लिए कुछ खरीदारी भी करें। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। काफी दिनों बाद आप खुद को चिंता मुक्त पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कोई बदलाव किया है तो उसका उचित फल आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपने प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी का नया स्त्रोत आपको मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि आप आर्थिक समस्याओं से घिरे हुए हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अगर हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपका नुकसान हो सकता है। यह सब जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का ही नतीजा है। बेहतर होगा भविष्य में आप ऐसी गलती न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है। आज आप घर में पूजा पाठ या भजन कीर्तन का आयोजन कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। ज्यादा टेंशन लेने से बचें, साथ ही समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बड़ों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। माता की सेहत कुछ कमजोर रहेगी। ऐसे में उन्हें पर्याप्त आराम की आवश्यकता है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल होने से आज आप काफी निराश रहेंगे। जीवन में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। बिना सोचे समझे जीवनसाथी से कोई भी वादा करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के बीच गलतफहमी बढ़ने से रिश्तों में दूरियां आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच समझ कर काम लेने की आवश्यकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। घर के सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आप अपनों के साथ मिलकर अपनी जीत का जश्न मनाएंगे। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने अपनी पढ़ाई पूरी की और आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए एक बढ़िया मौका लेकर आ सकता है व्यापारी वर्ग को बड़े मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आपके प्रिय आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की भी मांग करें। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आज आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दूसरों को खुश करने के लिए आप अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज न करें। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कुछ समय से आप काम का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप उसे हाथ से जाने न दें। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आने के आसार हैं। आपके प्रिय की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अधिक भाग दौड़ करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











