11 July Horoscope: सिंह राशि वाले न करें आज ये गलती, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। अनजान लोगों पर आपको भरोसा करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

समाज सेवा में आपकी रूचि बढ़ सकती है और आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी लापरवाही स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरी करने वाले जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आप तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, विशेष रूप से साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। आज किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं और आपकी गलतियों पर आपसे काफी नाराज भी हो सकते हैं। इस तरह की बातें आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। इससे आप आर्थिक संकट से बचे रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर का वातावरण रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आप बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है जो आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 10:15 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी जाती है जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम करते हैं तो आपको नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें दो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक उन्नति का प्रयास सफल होगा और आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर कपड़े के व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर पर आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है और आपको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर निवेश के मामलों में अब जल्दबाजी न करें।।आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि आप साझेदारी में कोई कारोबार करना चाहते हैं तो आप इस समय जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। आपको आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:27

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी कागजी अड़चन की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आय से अधिक खर्च न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर हो या कार्यस्थल आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आपके बीच एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है, विशेष रूप से आप अपने खर्चो की लिस्ट बढ़ने न दें। यदि आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही हो तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:05 तक

Story first published: Monday, July 11, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion