For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: सेहत को लेकर धनु राशि वाले न करें आज लापरवाही

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

12 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे छोटे फायदों को अनदेखा करने की गलती न करें। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। हो सकता है आप पर वर्क लोड अधिक रहे, लेकिन आप ज्यादा तनाव या दबाव में रहकर काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। समय का ध्यान रखें, साथ ही अपने लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ने न दें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप तेल और अनाज का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। उनकी कही हुई कोई बात आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।आप खुद पर काबू रखें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी से बचें, उचित समय आने पर आपकी मेहनत अच्छा फल दे सकती है। फर्नीचर का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। आपको बड़ा अधिक फायदा हो सकता है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक व्यापार में बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का भी मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। आज आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। यदि बॉस आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से आर्थिक नुकसान संभव है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आज आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जाए जिससे आप पूरी मेहनत से और तय समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक ठाक फायदा हो सकता है। जल्दबाजी में आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। आज पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ मायूसी भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप मानसिक चिंता से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें बल्कि अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। आप सकारात्मक रहें, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील फाइनल होने से बड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल कुछ गम गर्म रहेगा। बॉस का मिजाज आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी सी छोटी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई ऑफर मिल सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप स्वयं के लिए खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको अपने और अपनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा यह बेहद थकान भरी और महंगी साबित होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने परिश्रम से अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में असफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। लंबे समय बाद आपको अपनों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यदि किसी अपने से आपकी अनबन चल रही है तो सारी गलतफहमियों को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ खास मुनाफा नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप के लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे और आज आपकी खूब तारीफ भी हो सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। बड़े भाई की ओर से आज आपको कोई तो तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को संभल कर करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस अचानक कोई महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। कामकाज में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का मूड ठीक नहीं है तो अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। इससे आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो आज आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 12 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 12 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, August 12, 2021, 11:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion