Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
12 March Horoscope: मीन राशि वालों को मिलेगी आज कोई बड़ी सफलता, इन राशियों की भी चमकेगी किस्मत
आज किन राशि को मिलेगा भाग्य के साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामनाएं, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतने अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने की जरूरत है। इस समय आप कम से कम अवकाश लें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें अन्यथा की सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको चोट चपेट लग सकती है। इसके अलावा यदि आपको शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदत है तो आप इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ सकते हैं। जल्द ही आप कोई डील भी कर सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपको उनकी संगति पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को भी आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है। बढ़ता हुआ मानसिक तनाव शारीरिक रूप से भी आप को कमजोर कर सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकता है तो आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका काम बड़ी ही सरलता से पूरा हो जाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें नहीं तो हाथ में आया हुआ मुनाफ आसानी से सरक सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप भी अपना व्यवहार अच्छा रखें। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कपड़े, कॉस्मेटिक्स, फुटवियर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में आज अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आप अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। निजी जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेंगी। आज घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ जाए। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आपको अपने प्रिय के साथ छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी प्रकार सूझ बुझ से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। इस समय अहंकार और टकराव व्यापार में नुकसान की वजह बन सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातक यदि पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन करने वाले हैं तो उसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और तो आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा साबित होगा। लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय कुछ चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतिरिक्त धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। अपने बॉस और उच्च अधिकारियों के सुझावों को आपको गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। झूठ का सहारा बिल्कुल न लें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत ही कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई गलतियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेगा। बदलते मौसम में सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न करें जिससे दूसरों के दिल को ठेस पहुंचे। दफ्तर में यदि आपके पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां है तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़ी चिंता चिंता सता सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम बीच में अटकने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। सेहत की बात करें तो अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने का प्रयास करें। इसके लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। कंपटीशन बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











