For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 May Horoscope: मकर राशि वालों के हाथ लगेगा आज बड़ा मुनाफा, कामकाज में आएगी तेजी

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के नए द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो जाएगा। हो सकता है आज बॉस आपकी मेहनत को भी सराहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। कारोबार में तेजी आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ी मजबूती आएगी। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। भविष्य में भी आप इसी तरह मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। माता का भी सहयोग प्राप्त होगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। बॉस आपकी सकारात्मकता देख काफी प्रभावित हो सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी होने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको अपनों से दूर कर सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छे संकेत दे रहा है। सेहत का मामला आज कुछ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपको काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी अपना व्यवहार विनम्र रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद गहरा हो सकता है जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए एक दूसरे को ज्यादा समय देने की आवश्यकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने सभी फैसले आप बहुत ही समझदारी से लेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। इस तरह की परेशानी को अनदेखा करने से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। हो सकता है आज आपको उधार भी लेना पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करने के बाद आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। हालांकि आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, अगर बात आपके पेशेवर जीवन की करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखना चाहिए। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार करने वाले जातकों को अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आपको जल्द ही कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने की जरूरत है, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज लंबित कार्यों का बोझ भी कुछ कम हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने घर में बड़े हैं तो आपको बहुत ही शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों को इस समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छुक जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके वीजा आदि को लेकर यदि कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही आप कोई कठिन कार्य समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। सेहत का मामला आज ठीक रहने वाला है। मानसिक रूप से आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज घर के बड़े आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी नहीं सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में नीरसता रहेगी। जीवनसाथी काफी उदास महसूस कर सकते हैं। हो सके तो आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए उनकी मनपसंद जगह पर जाएं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको किसी बड़ी मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज अचानक कोई बड़ी समस्या होने के आसार हैं,

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसे के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। कामकाज की बात करें नौकरी करने वाले लोगों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। यदि किसी कारणवश लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों को अपने से कम समझने की भूल न करें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आज नुकीलीचीजों से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिले। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 12 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 12 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, May 11, 2022, 14:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion