Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
12th December Horoscope: इन 5 राशियों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप बार बार ऐसी गलती करने से बचें। परिवार जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाई बहन के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। कामकाज को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। साथ ही ताजे फलों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। खासतौर पर अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आपके कार्य में आ रही कोई बाधा दूर होने के आसार हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज खर्चे कम हो सकते हैं और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे और आपको एक दूसरे को समझने का एक बार फिर मौका मिलेगा। आज आप सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह बदलाव का समय है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत रखने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको उच्च अधिकारियों की कोई बात बुरी लग सकती है। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें। अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि हाल ही में आपका नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई हो सकती है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको जो भी काम सौंपा जाए आप उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के लिस्ट में कटौती करने की आवश्यकता है। जहां तक ल बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सेहत को नजरअंदाज करने से बचना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप आर्थिक रूप से किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है। छोटी सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम या चोरी होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस ली जा सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करते हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। काम के साथ-साथ आपको परिजनों के साथ भी पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और इसका उचित फल आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना सफल हो सकती है और आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी तो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप लकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। यदि आप तेजी से अपना काम पूरा नहीं करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। फालतू के खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन चुनौतीपूर्ण ने रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको हिम्मत और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ आराम पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











