Latest Updates
-
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत -
Kark Sankranti 2026: कब है कर्क संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
पति के घर से बाहर जाते ही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम, हो सकता है अशुभ
12th January Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष आज रहेगा मजबूत, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके लिए तरक्की का नया द्वार खुल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपना बजट संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच प्रेम और भी गहरा होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज बॉस आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। उनके सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी व्यवसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेवजह की चीजों पर आपकी जमा पूंजी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 3:55 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आप गलतियां करने से बचें। व्यापार करने वाले लोगों को आज पैसों से जुड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली हैं तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4:25 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। हालांकि आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके उतना ही बेहतर होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। हालांकि आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को संभालकर रहने की सलाह दी जाती है। आप व्यवसायिक मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी करने वाले लोगों को कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी और आपके शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। व्यापार से जुड़ी जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर्ज़ लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद विवादास्पद रहने वाला है। छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। दफ्तर में यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। लंबे समय बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आज बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पैसों के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पर्याप्त आराम मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications