12th November Horoscope: रोजी रोजगार में आज ये राशियां करेंगी बड़ी तरक्की

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने दिनभर की जानकारियां प्राप्त कर आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं आज आपके भाग्य में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम निपटाने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। यदि जीवनसाथी को आपको सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दफ्तर में यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे आज पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके शादीशुदा जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा आप अपने अनियंत्रित क्रोध पर काबू रखना सीख लें। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 7: 45 से शाम 4:30 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं तो कारोबार की धीमी गति आज आपको परेशान कर सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने से बचने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता की सलाह से आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

परिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। जल्दबाजी में और भावुक होकर आप कोई फैसला न लें तो बेहतर होगा, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और उन्हें नजरअंदाज करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां सकती हैं। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिल सकता है। यदि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आज आप हाथ या पैर के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको आलस्य और सुस्ती का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज का कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत भविष्य में आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटा के लिए जा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को तरोताजा ऊर्जावान रखने के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

खुद से जुड़ी कुछ बातें दूसरों से शेयर करने से बचे। आंख मूंदकर भरोसा करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके आशीर्वाद और सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को के लिए लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को लेटलतीफी से बचने की आवश्यकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर जीवनसाथी के साथ बिताएं। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। बेहतर होगा आप उनकी खुशियों का भी ख्याल रखें। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:35

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी है तो कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते समय आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। इससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे और आज आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लगने की संभावना है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। अपनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। यदि आपकी संतान विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है तो जल्द ही उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। जरा सी चूक अतीत में की हुई आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करानी चाहिए।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में बॉस ने यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की आवश्यकता है, नहीं तो आज आप किसी कानूनी चक्कर में फस सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आपके माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

Story first published: Saturday, November 12, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion