12 October Horoscope: कर्क राशि वाले रहेंगे आज बेहद भाग्यशाली, इन राशियों के लिए भी खुलेंगे तरक्की के द्वार

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। दफ्तर में यदि आप पर वर्क लोड अधिक है तो आप शांत दिमाग से और धीरे-धीरे अपने काम निपटाने का प्रयास करें। जल्दबाजी और झुंझलाहट से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके में मुनाफे की प्राप्ति न होने से आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप धैर्य से काम लें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घरेलू तनाव कम होगा और आपके घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिलने की संभावना है। यह सब आप के कड़े परिश्रम का ही फल है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपके सभी का सुचारू रूप से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपका बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। पुराने दोस्तों के साथ आज आपको वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आज आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लानी होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही की वजह से आज बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज बॉस भी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बॉस आपके सुझावों से काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। कपड़ों के व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लिया है तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही आपका आर्थिक फायदा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है। इस तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आप सावधान रहें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और बात को ज्यादा न बढ़ाएं अन्यथा आपका पूरा दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है जिसकी वजह से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज कर्ज या उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें और जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए और औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपका परिश्रम करते रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें और आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। हो सकता है आपके साथी आज आपको शादी के लिए प्रपोज भी करें। वहीं दूसरी ओर इस राशि की शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपको अपने प्रिय की खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स शादी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई या बहन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप ज्यादा समय बिताएंगे और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। यदि आपको सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की दिक्कत है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। यदि जीवनसाथी की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आए, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करें। यदि आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह काअहंकार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे समय के लिए मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। आज भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

Story first published: Wednesday, October 12, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion