12 September Horoscope: बेहद शुभ रहेगा सोमवार का दिन इन राशियों के लिए

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होंगी। तो आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चो की लिस्ट में कटौती हो सकती है और आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका धन चोरी हो सकता है या फिर उसके गुम होने के भी आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातक चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं जिससे आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेते समय आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। चापलूसी यह ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। आपको अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। हालांकि आपको नए वाहन या प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने से इस समय बचना चाहिए। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको खांसी जुकाम बुखार आदि हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आज के दिन आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जूनियर्स की गलती पर जरूरत से ज्यादा भड़कने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। घर के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर कर खर्च करेंगे और बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। सेहत के मामले दिन ठीक नहीं है। यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों का किसी कारण वर्ष आज पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। आपको ऐसी गलती करने से बचने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों का त्याग कर आप अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का प्रयास करें। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना मीठा फल आपको मिलेगा। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, साथ ही आज आपको अटके में मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज वर्क लोड कुछ कम रहने के भी आसार हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना होगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप घर के सदस्यों के साथ इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज चर्चा करें। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपके प्रिय को अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सके तो आज डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही उन्हें आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आप पर वर्क लोड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा बॉस आपको कोई कठिन काम सौंप सकते हैं। आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप अपने उच्च अधिकारियों की भी मदद ले सकते हैं। व्यापारियों को आज भी बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही थकान भरा रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जल्द ही आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी बड़ी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आपका महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। अपने घर का माहौल शांत रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। अपनों के साथ आप प्यार से वक्त बताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ज्यादा चिंता आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही विवादस्पद रहने वाला है। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें नहीं तो यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा फायदा होने की संभावना है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम के बदलाव के कारण आपको परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। हो सकता है आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। काफी दिनों बाद आप काफी तरोताजा और अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में पिता की सलाह के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से आपको बचने की आवश्यकता है। इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती है साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप से जरा सी भी चूक होती है तो आपका नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान होगा और उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। बेहतर होगा तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापारियों को छोटा-मोटा आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। वहीं फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत और सकारात्मकता को उच्च अधिकारियों की भी सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप लापरवाही करने से बचें। रोजाना समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Monday, September 12, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion