12 July Horoscope: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, इन राशियों को भी रहना होगा आज सावधान

अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से सबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपको उन पर काफी गर्व भी महसूस होगा। कामकाज में रफ्तार आएगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आज आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। पैसों के आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

शिक्षा, मीडिया, राजनीति, फैशन आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि भविष्य में आपको बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई खुशखबरी मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। लॉटरी और सट्टेबाजी से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप पर काम का दबाव अधिक है तो झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको शर्मिंदा होना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी पढ़ाई लिखाई का आप विशेष ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो अर्थराइटिस के मरीजों की परेशानी आज बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 5:35 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, आपके लापरवाह रवैया के कारण घर के बड़े आप से काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो क्रोध और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की भी आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। आज काफी दिनों के बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और उनकी तारीफ से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। अगर आप विद्यार्थियों है और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी विषय में कमजोर है अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लें। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें नहीं तो आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। साथ ही हो सकता है आपको दी हुई कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अपने प्रिय के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा करें। झूठ का सहारा लेने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आज आपको महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने प्रिय सलाह जरूर लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की राजनीति से आप दूर रहें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें, खासतौर पर आपको तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचना होगा। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा बड़ा लोन लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप जहां हैं वहीं पर कड़ा परिश्रम करें जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके जीवन में की कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी में इजाफा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और मेहनत बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप कोई नया कार्य करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इतना ही नहीं आज आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आज आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की जरूरत है, नहीं तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप घूमने फिरने या शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों का अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है हालांकि आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है, जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने न दें। वहीं व्यापारियों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उनके व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक

Story first published: Tuesday, July 12, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion