For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 August Horoscope: तुला राशि वाले करें आज ये काम, दूर होगा सारा तनाव

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके बनेंगे बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज आप किसी करीबी से अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा अपने काम पर पूरा फोकस करें और ज्यादा लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आज आपको भी कोई भी बड़ा खर्च न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप ज्यादा दबाव में काम करेंगे तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। मेरे जीवन की बात करें तो घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है।आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खान पान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से शाम 6:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। बॉस आप के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जाए। आप जमकर मेहनत करें, आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरु किया है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा नहीं हो रहा है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आप अपने व्यवसायिक फैसले समझ सोच समझ कर लें। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर आज का दिन जीवनसाथी के साथ कुछ खास गुजरने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गुस्से और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से कुछ उथल-पुथल रहेगी। किसी बात को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी अपने से अपने मन की बात साझा करें। ज्यादा तनाव लेने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको किसी अच्छी कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आए। आप अपनी तैयारियों पर अच्छी तरह से ध्यान दें। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आर्थिक तंगी की वजह से आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पैसों की बात करें तो आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत सूर्य देव की आराधना से करें। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप एक ही गलती बार-बार न दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह की चिंता और नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है और आज वे आपकी बातों को काफी महत्व भी देंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज अनबन झगड़े का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा होने के आसार है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी मेहनत और सकारात्मकता के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपके जीवनसाथी को अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अपनों से मेल मिलाप करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपको आपका मनपसंद काम करने का मौका दिया जा सकता है। उच्च अधिकारी और बॉस आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बढ़िया आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप अपनी बुद्धिमानी और अच्छी वाणी के बल पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे आपकी सकारात्मकता से काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर आज दबाव अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 13 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 13 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, August 12, 2021, 16:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion