Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिसने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 13 February Horoscope: इन 2 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें विशेष रूप से महिला सहकर्मियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपका रूखा व्यवहार जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को समझने का प्रयास करें और अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। इस तरह की बातें आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों में नष्ट करने से बचें। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य सौंप सकते हैं। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े इसलिए आपको मेहनत करने में ज्यादा आनाकानी से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतने अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दबाव के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। इसके अलावा दूसरों के कार्यों में कमियां निकालने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छी सफलता लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेने से बचें नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारी आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपके सोचे विचारे सभी कार्य पूरे होंगे जिसका अच्छा फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। हो सकता है इसका गलत नतीजा भी आपको भुगतना पड़ेगा। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर अपना भरोसा मजबूत करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। सकारात्मकता और कड़े परिश्रम के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण आने वाला है, खासतौर पर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। दफ्तर में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का अंत होने की प्रबल संभावना है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। हालांकि आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा। अपने घर का वातावरण खुशनुमा बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें, खासतौर पर बच्चों के साथ आप प्यार से पेश आएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आप मिलजुल कर काम करेंगे तो फायदा आपका ही होगा। बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके सुझावों को वे काफी महत्व दे सकते हैं। अगर आप व्यापारी है तो कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी है तो आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा जिससे बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए के खर्च करने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट कम होगी। आपको अपने जीवनसाथी की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई प्रॉब्लम है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। इससे आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे और आप जल्दबाजी से भी बचे रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार न करें। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे और अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज का दिन बेवजह की बातों में नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। अगर आप व्यापार में किसी तरह का बदलाव चाहते हैं तो आज आपको बहुत ही समझदारी से अपने निर्णय लेने की जरूरत है विशेष रूप से साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बिना सोचे समझे कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव संभव है। आपके प्रिय किसी बात को लेकर आप से नाराज रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप नियमित रूप से योग और व्यायाम करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि इस तरह की की स्थिति बनती है तो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बेवजह के झंझट में पड़ने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल डंप करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर आपको सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा, विशेष रूप से बड़े भाई की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











