Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 13 March Horoscope: इन राशि वालों पर ईश्वर की रहेगी आज विशेष कृपा
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों के लिए पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपको कर्ज आदि लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपके रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। आज आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव और अहंकार से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह अपने समय का सदुपयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आपको भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों को आज ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने वाले हैं तो अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियां देखने को मिल सकती है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज धारदार चीजों का इस्तेमाल आप पूरी सावधानी से करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको समझदारी से खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में नकारात्मक स्थितियों के कारण काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप हाथों और पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। हालांकि आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों के बढ़ते हुए लिस्ट की वजह से आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें, विशेष रूप से माता-पिता पर आप ज्यादा ध्यान दें। पैसों की बात करें तो कोई भी बड़ा खर्च करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो बदलते मौसम में आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। निजी मामलों में आप किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को आज अपनी फैसले संभलकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए क्लाइंट के साथ व्यापार करने वाले हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर का माहौल आप कुछ ठीक नहीं रहेगा। सहकर्मियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि किसी की बात आपको अच्छी न लगे तो ऐसे में आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। इस तरह की बातों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में भी नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप भी अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा मसालेदार या चिकने भोजन से परहेज करें। नौकरीपेशा जातकों को यदि कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
छोटे व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही है। आज पैसों से जुड़ी समस्या गहरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आपको दी हुई जिम्मेदारी भी वापस ले ली जाए। आज आपके आत्मविश्वास में भारी गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। मुमकिन है जीवनसाथी के साथ भी आपकी कुछ कहासुनी हो जाए। मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसकी वजह से आज आप शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। लंबे समय बाद आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आपको उनका समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आप बहुत ही अच्छा महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव आपके जीवनसाथी को आप से दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। यदि आप नौकरी छोड़कर अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस तरह के मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











