For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 May Horoscope: इन 3 राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग, मिलेगी अपार सफलता

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। लंबे समय से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। प्लास्टिक, लोहे, लकड़ी, तेल डेयरी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ और काम का बढ़ता हुआ प्रेशर आज आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की तनातनी से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पढ़ाई पूरी कर चुके और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा करने की भूल न करें। हो सके तो डॉक्टर से अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च का बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका गलत रवैया आपकी छवि खराब कर सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधाएं आ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है, खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके हाथ की निराशा लगेगी। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह के उतार-चढ़ाव से घबराने की जगह हिम्मत और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपके अपने आपके साथ रहेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक करेगा। ऐसे में वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संकेत मिल रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने काम पूरी करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप अविवाहित है तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो अपने पेंडिंग कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की जरूरत है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, जल्द ही आपकी परेशानी का अंत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद गहरा हो सकता है। आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती के कारण आज बड़ा नुकसान संभव है। व्यापार करने वाले जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी किसी अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप खुलकर अपना पक्ष रखें। तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यदि आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है, साथ ही लंबित कार्यों का बोझ भी कम होने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के हाथ कोई बड़ी डील लगने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनके साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। आज आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 13 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 13 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, May 12, 2022, 15:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion