For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 13 November Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिनभर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी असफलता को आप सफलता में बदल सकते हैं।
अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो आइए आपको बताते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों का भी कार्यभार आज कुछ कम रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जब सामने आपके अपने हों तो आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी। खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो कामकाज के प्रति आप ज्यादा लापरवाही न करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा परिणाम मिल सकता है। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे नतीजे देने वाला रहेगा। आपको कोई अच्छी डील करने का मौका मिल सकता है जिससे आपके कारोबार में जल्द ही बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई या बहन को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आशंका है। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आप वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप मिल-जुलकर काम करेंगे तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी एक गलती की वजह से आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पिता के साथ गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज बिना किसी बाधा के आसानी से आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े क्लाइंट्स के साथ डील करते समय अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है। बेहतर होगा भविष्य में आप इससे बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आप धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे लाभ के स्थान पर आपका नुकसान हो जाए। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों की संगत पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस राशि के हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक आपको ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आपका काम जनरल स्टोर, स्टेशनरी, किराना आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा हंसी मजाक में कही हुई बात आज आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आप देर रात तक जाग कर काम करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज सकारात्मक ऊर्जा की कुछ कमी रहेगी जिस कारण आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने के आसार हैं। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है जो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है, खासतौर पर प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त फायदा होने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो अपनों के साथ अहंकार और टकराव से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को अतिरिक्त समय देने का प्रयास करें। हो सकता है आज आपके प्रिय उपेक्षित महसूस करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपके कारोबार में कोई भारी नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई हो सकती है। आपके हाथ लाभ कमाने का कोई बड़ा मौका लग सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। लकड़ी के व्यापारियों को मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनका स्नेह और समर्थन पाकर आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि इस समय आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। एक साथ कई काम निपटाने के चक्कर में आज आपसे कुछ बड़ी गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा गलतियां करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई कठिन कार्य जो लंबे समय से पेंडिंग था आज बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बिना सोचे समझे आज कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर आप अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आमदनी का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप आराम पर ध्यान दें और अपने डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेते रहें। जल्द ही आप स्वस्थ और तंदुरुस्त हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हें आपको समय पर निपटाने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 13 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 13 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, November 12, 2021, 13:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion