For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 August Horoscope: इन राशियों के जीवन में आज होगी खुशियों की बारिश, पढ़ि‍ए अपना राशिफल यहां

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? बताएगा आपका दैनिक रशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपको इसका अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आप सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ से आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे, विशेष रूप से छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट आपका बजट बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है विशेष रूप से यदि आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो आप पर अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी होने के आसार है। बेहतर होगा आज आप धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको अपने प्रिय से खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो सकती है। सेहत की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। चुप रहने से और परेशान होने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। इसके अलावा आपको अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में किसी भी गोस्सिप का हिस्सा बनने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई नया काम करने वाले हैं तो आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के सदस्य आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है खास तौर पर उच्च अधिकारियों के साथ आपको ताल में अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए अल्लाह आपको अपने प्रदर्शन में भी सुधार लाने की जरूरत है व्यापार से जुड़े जातकों को जाना मशीन भागदौड़ करनी पड़ सकती है आपके लिए आज का दिन बेहद खर्चीला लेने वाला है दिन के दूसरे हिस्से में अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है अपने मित्रों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव पर मिल सकते हैं आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है प्यार में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा आज आप घर पर ही कुछ खास करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई काम आज तय समय पर पूरा होगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहेगा। आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप बहुत ही फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपना हर काम योजना के अनुसार करना चाहिए। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। आप धीमी गति से ही सही अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा किसी अन्य बड़ी कंपनी से आपको बढ़िया नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। ऐसी आर्थिक योजनाओं में निवेश करें जिससे आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा मिल सके। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है। किसी मित्र या परिजन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। दफ्तर में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ी दरार आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर रहने की जरूरत है खासतौर पर अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जमकर मेहनत करें। सेहत की बात करें तो आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका पारिवारिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप घर के छोटे बड़े मसलों को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय जान लेनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको पहले खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना होगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य के साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। मुमकिन है वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकालें। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर वित्तीय रूप से आप संतुष्टि चाहते हैं तो पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझ कर लें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सम्मान करने की जरूरत है। ऐसा काम न करें जिससे आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाए। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य को नज़रंदाज न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 13th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 13th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 12, 2022, 14:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion