Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
13th December Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम
कैसा रहेगा आपका आज आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे-अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर यदि आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ें। बेहतर होगा इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपकी बड़ी तरक्की हुई है तो आपको अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी कोई डील अटक सकती है। हालांकि आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज बजट से अधिक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा और आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुरुजनों और बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कामकाज को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है नौकरी हो या व्यापार जरा सी चूक अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार के जातकों को आज किसी भी कागज पर जल्दबाजी में दस्तखत करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। पैसों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें। यदि सेहत आपकी ठीक नहीं है तो आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता है। आज आपको लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई लेन देन न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने की जरूरत है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12: 20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको डबल फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप घर के साज सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत को लेकर अब ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज बेवजह आप वउदास महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आप काफी दुखी महसूस करेंगे। आप अपनी इस आदत को बदलें। दफ्तर में बॉस की ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप उन पर गौर करते हैं तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया संकेत दे रहा है। आपके कामकाज में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी योजनाओं को गति मिल सकती हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नया मकान, वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने की आवश्यकता है। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से किसी भी गलत योजना में अपना धन लगाने से बचें। इस तरह के फैसले आपको सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि बॉस ने कोई कार्य सौंपा है तो आप जी जान से मेहनत करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। वहीं व्यापारियों को आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा आपका परिश्रम आज सफल होने के आसार हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय:शाम 5: 20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आप अपने काम पर अधिक फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। आज घर में वाद विवाद होने के आसार है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें। खासतौर पर आपको तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 :20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज बॉस का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। साथ ही आप काफी ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज शौक मौज पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:33
शुभ समय:सुबह 11:15 ब से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आप इसी तरह अपनी सेहत को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपना कोई भी काम कल तक के लिए न टालें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











