13th February Horoscope: सिंह राशि वालों को होगा आज आर्थिक लाभ, इन राशियों को भी मिलेगी राहत

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपसी रिश्तो में खटास आ सकती है। बेहतर होगा आप बहुत ही सूझबूझ से काम लें। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप ठीक से अपने काम पर भी ध्यान न दे पाएं। आपको अपनी परेशानियों को अलग रखकर काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अतीत की बातों को लेकर चिंता करने की जगह यदि आप अपने वर्तमान पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। आज दफ्तर में बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आज अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है और आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों का भी आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आज आप उनके साथ अतिरिक्त समय व्यतीत कर पाएंगे। हालांकि इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आपको इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अपना छोटा से छोटा काम भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहसबाजी होती है तो आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। यदि आप उग्र होंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक या गप्पेबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आप समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4: 20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको कोट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पुराना कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में अपना कोई भी काम करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद कठिन रहने वाला है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आपको संभलकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप उनकी मदद जरूर करें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में यदि कुछ समय से आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। हो सकता है आप अपने मन की बात भी उनसे साझा करें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। जरा सी लापरवाही अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सरकारी मामलों में भी किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें साथ ही आप रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल देखने को मिलेगा। आज आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Monday, February 13, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion