Just In
- 3 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 5 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 6 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 7 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल के घरौंडा में जनसभा को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मनोहर लाल
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
13th January Horoscope: नौकरी- व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य या उनकी शिक्षा को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि लंबे समय से कोट कचहरी का मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पूरी होगी। आपको रुका हुआ मुनाफा भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर साबित होगा, सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अनावश्यक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन उचित नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को कानूनी मामलों में संभलकर रहना होगा। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करने से बचें। आज जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही आपके किसी कार्य में आ रही बाधा भी दूर होगी। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इसके अलावा आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः4 बजे से 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज से अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पिता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में कामकाज का बोझ बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम आज बीच में अटकने के आसार हैं। चिंता और थकान के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की होने की संभावना है। यह सब आपके परिश्रम का ही फल है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 9:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आपको राहत मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक