Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
13 June Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बदलेगी आपकी किस्मत? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन को चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है, खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के सख्त रवैये से आप काफी परेशान रहेंगे। आज मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपके बीच वैचारिक मतभेद संभव है। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके लिए उन्नति का मार्ग खुल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उतार चढ़ाव भरी परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से पहले आपको पुराने कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है अन्यथा आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। लकड़ी का काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है
।बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का ध्यान रखें और अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने उग्र स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है, विशेष रूप से घर के छोटे सदस्यों के साथ आप प्यार से पेश आएं। आपका अनियंत्रित क्रोध उन्हें आपसे दूर कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। पुराना कोई रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड आ सकता है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अधीनस्थों पर ज्यादा क्रोध करने से बचें। छोटे व्यापारी अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़ेजातक यदि स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों को खुद से कम समझने की गलती न करें, साथ ही उनकी बुराइयां करने से भी आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन रहेगा। हो सके तो अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें और बातचीत के द्वारा आप को उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। सेहत की बात करें तो आपको वायरल या कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आप अपनी टीम को लीड कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा दिखाने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा, इसलिए आप जमकर परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका न मिले। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपना काम करें और गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। आज घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ-साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। इससे नुकसान आपका ही होगा। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। हो सकता है आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़े। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। सेहत की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। अगर आप व्यापार करते हैं तो सरकारी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुडबुक्स में आने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत। इसके अलावा आपको टीम वर्क पर भी ध्यान देना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप शॉपिंग आदि करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक है। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण आने वाले दिनों में आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप बदलाव की योजनाएं बना रहे हैं आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप की जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आज आप आर्थिक रूप से किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी पर बेवजह का क्रोध करने से बचें, अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में गड़बड़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आज आपके व्यवहार और वाणी पर देखने को मिल सकता है। आज किसी अपने के साथ आपका वाद विवाद होने के आसार है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने अच्छे फैसलों के नतीजे देखने को मिलेंगे। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











