13 September Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं होगी दूर

अगर आप अपने दिनभर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होंगी। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको इस पर तुरंत काम शुरू कर देने की आवश्यकता है। ज्यादा लेटलतीफी ठीक नहीं होगी। इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के कारण वे काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न करें। आपको अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति में अचानक गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आपका पैसा कहीं अटक सकता है या फिर आज चोरी होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको प्यार और शांति से अपना पक्ष रखना चाहिए। गुस्से और झगड़े से बचें। आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपको चोट चपेट लग सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ज्यादा दिखावा करने से बचें, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। घर हो या कार्यस्थल आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बनने से आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी से अपने फैसले लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अपने आत्मविश्वास और योग्यता के बल पर आज आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधाओं की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपनी संतान और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे और को थकान भी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें,नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। काफी दिनों बाद आप अच्छा और मजेदार समय बिताएंगे। आपकी कोई पुरानी बढ़िया याद भी तरोताजा हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपको मिलने के आसार हैं। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथ ही आपके रुके हुए काम भी जल्द ही पूरे होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है, इसलिए आप पहले से ही तैयार रहें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बड़े भाई के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काम में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप अपनों को पर्याप्त समय न दे पाएं लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो किसी गलतफहमी की वजह से आज पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप बातचीत के द्वारा गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप शॉपिंग आदि की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं पैसों की कमी की वजह से व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: ऑरेंज

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और कार्य क्षमता में इजाफा होगा। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपके लिए कोई खूबसूरत तोहफा भी खरीद सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। टकराव और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। आपको उनकी मेहनत सराहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप सोच समझकर कोई भी काम करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तक आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। दिखाने में ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है।अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 2:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। पैसों की वजह से किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में सब कुछ शांत हो जाएगा और आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी संभावना है। दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। कंपटीशन बढ़ने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे, लेकिन आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और शांति दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी हो जाती है तो आप शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है, साथ ही इससे आपके घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आज आपको समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन पैसा आसानी से आपके हाथ से सरक सकता है। सेहत की बात करें तो असंतुलित खानपान की वजह से आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जुकाम, बुखार, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। आपको किसी अपने और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है आप ज्यादा जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। काम का बढ़ता हुआ दबाव आपको काफी चिड़चिड़ा बना सकता है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अपने सही आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ गेट टुगेदर की भी योजना बन सकती है। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 तक

Story first published: Tuesday, September 13, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion