Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
13 July Horoscope: इन 4 राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, होगी बड़ी तरक्की
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपको किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपको उनकी ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिलने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप शादीशुदा है तो आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपना कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर ले लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही है राजनीति से सावधान रहना होगा। पैसों की स्थिति मैं सुधार आ सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आज आपके व्यवहार में देखने को मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक क्रोध आएगा, साथ ही आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आज भावनात्मक रूप से भी आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में कोई बड़ा बदलाव भी आ सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि कुछ दिनों से आपके प्रिय का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिता पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। जरा सी चूक आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, खासतौर पर सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 5:20 से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों की कमी की वजह से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। आज आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने सारे पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के लिहाज से आज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, खासतौर पर आपको उधार लेन-देन करने से बचना होगा। यदि आपने पहले से ही कर्ज लिया हुआ है तो आज आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कुछ गिरावट संभव है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 2:15 से 3:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। निजी जीवन का तनाव आज आपके कामकाज को भी प्रभावित कर सकता है। दफ्तर में आज काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कई काम अधूरे ही रह जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों की लापरवाही के कारण आज हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपके कारोबार में भी तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहने के आसार है। अगर आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे तो आर्थिक संकट से बचे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप मानसिक रूप से भी आज बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहेंगे। बॉस और उच्च अधिकारियों की तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के किसी सदस्य का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपका धन कहीं फंस सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 11:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहने वाली है। कॉस्मेटिक, कपड़ों, खाने पीने की चीजों, दवाइयों आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आपके प्रिय आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो बिना सोचे समझे आप किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ दिनों से आप पर वर्क लोड अधिक है तो आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप के बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आप सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के सदस्यों की ओर से आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी और आज आप थोड़ा भावनात्मक भी महसूस कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











