Latest Updates
-
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 14 February Horoscope: प्यार के रंग में डूबी रहेंगी आज ये राशियां
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहेगा। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आज आप तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा मौका लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको छोटे निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आपको इस पर गौर करना चाहिए। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दवाइयों का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही गलतियां करने से बचें। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए भी अचानक बुलावा आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील न करने की सलाह दी जाती है। सभी कोणों से अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से बड़े भाई के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रिय बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर फाइनेंस से संबंधित काम करने वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने रिश्तों को महत्व दें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है। काम का दबाव और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आपको थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह कठिन परिश्रम करते रहें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने वाले हैं, लेकिन आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और एक बार फिर आपके रिश्ते में मिठास आएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक क्रोध करने से बचें अन्यथा इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। काम के साथ-साथ आप अपनों के लिए भी समय निकालें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। उधार लेन-देन से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। लंबे समय बाद आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो यदि आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आप तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आज आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अपनी काबिलियत सिद्ध करने का यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हो सकता है। बेहतर होगा आप जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद से ज्यादा अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी सभी घरेलू मुद्दे को लेकर आज पिता के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको अनावश्यक क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपकी मार्ग में पैसे से जुड़ी समस्या आ रही है तो हो सकता है आज आपकी इस परेशानी का हल आपको मिल जाए। हालांकि आप इस तरह के फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। साथ ही भावनात्मक रूप से आप काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में यदि लंबे समय से आपके कुछ काम पेंडिंग है तो आज आप उन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो ज्यादा लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपकी मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में विधि के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको केवल पछतावा हो। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications