Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 14 March Horoscope: इन 3 राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिनभर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ टकराव व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी लेटलतीफी का गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हो सकता है आज आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय न मिले।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा और लंबे समय बाद आपको अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। दफ्तर में बॉस के गुडबुक्स में रहने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे काम को भी आप मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 9:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा करने की गलती न करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं बिना सोचे समझे अपना फैसला न लें तो बेहतर होगा अन्यथा आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके घर का कोई सदस्य विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में प्रमोशन की लिस्ट में आपका नाम आने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पैसों की तंगी दूर होगी और आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। पढ़ाई लिखाई के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घर में यदि आप हवन आदि कराने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज आपका कोई काम अधूरा भी रह जाए। हालांकि आपको इस तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। इसके अलावा पैसों से जुड़े फैसले आपको समझदारी से लेने होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं। घर के बड़ों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अभी आपको बहुत आगे जाना है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आय का नया स्त्रोत मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में अपने प्रिय के साथ आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आपका कोई काम आज अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी गलती न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। हो सकता है आज आपको सफलता न मिले, लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा, साथ ही आप चिंता से भी दूर रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आईआईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके मार्ग में आर्थिक समस्याएं आ रही है तो आज आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है इस समय आपका यह फैसला सही न हो। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आप काफी तनाव में रहेंगे और आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लकड़ी, लोहे, कॉस्मेटिक्स, कपड़े आदि का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन के लिए अपनी ओर से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। हालांकि इस तरह के मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











